MP Police Transfer : 20 प्रशिक्षु DSP को मिली नई पोस्टिंग, गृह विभाग ने जारी किया आदेश; जानिए किस अधिकारी को कौन-सा जिला मिला…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन के गृह विभाग ने प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के 20 अधिकारियों की अस्थायी पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। पुलिस मुख्यालय, भोपाल में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के पद पर पदस्थ इन अधिकारियों को आगामी आदेश तक प्रदेश के अलग-अलग जिलों में पदस्थ किया गया है।

गृह विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार सुश्री वीणा पयासी को रीवा, गोविंद सिंह सोलंकी को अशोकनगर, सुश्री शिवानी राय को नर्मदापुरम, सुश्री सोनू कनेश को खंडवा, सुश्री नीतू मंडलोई को खरगौन, प्रियांशु पाण्डेय को टीकमगढ़, सुश्री वर्षा पटेल को शहडोल, शशांक त्रिपाठी को शाजापुर और विवेक सिंह को दमोह जिले में प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।

इसी तरह अखिलेश मिनारे को बुरहानपुर, सुश्री मोना मिश्रा को नीमच, भरत लाल चौहान को पन्ना, श्रीमती पूजा तिवारी को देवास, स्वराज संवालिया को शिवपुरी, शुभम वर्मा को विदिशा, विकेश मछार को मंदसौर, सुश्री आरती को नरसिंहपुर, जयंत परतेती को रायसेन और जितेन्द्र बघेल को बड़वानी जिले में पदस्थ किया गया है।

 

आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से तथा आदेशानुसार गृह विभाग की अवर सचिव अन्नू भलावी द्वारा जारी किया गया है। गृह विभाग ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के लिए आदेश की प्रतियां पुलिस महानिदेशक, पुलिस मुख्यालय सहित संबंधित अधिकारियों को भेजी हैं।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *