Dindori News : घर से लापता 6 वर्षीय बालिका को पुलिस ने कुछ घंटों में सकुशल खोज निकाला…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

विक्रमपुर चौकी पुलिस की तत्परता से परिवार को मिली राहत, दूसरे मोहल्ले के पास मिली बालिका

डिंडौरी। चौकी विक्रमपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई से घर से लापता हुई 6 वर्षीय बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। बालिका के सुरक्षित मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली।

 

जानकारी के अनुसार, 28 सितंबर को कसाईसोंडा निवासी श्रीमती उर्मिला मार्को ने चौकी विक्रमपुर में सूचना दी कि उनकी 6 वर्षीय पुत्री आव्या मार्को शाम करीब 5 बजे घर से लापता हो गई है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी अतुल हरदहा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल बालिका की तलाश शुरू कर दी।

 

पुलिस टीम ने आसपास के क्षेत्र, कस्बे और विभिन्न मोहल्लों में सघन तलाश एवं लोगों से पूछताछ की। पुलिस की तत्परता और लगातार प्रयासों के बाद बालिका को दूसरे मोहल्ले के पास सकुशल खोज लिया गया।

 

पुलिस टीम बालिका को सुरक्षित उसके परिजनों के पास लेकर पहुंची और उसकी माता के सुपुर्द कर दिया। बेटी के सकुशल वापस मिलने पर परिजनों ने पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई के लिए आभार व्यक्त किया।

 

बालिका की तलाश और सकुशल बरामदगी में चौकी प्रभारी अतुल हरदहा, एएसआई संतोष वांसकर, प्रधान आरक्षक जगत नेताम, आरक्षक रिंकू और आरक्षक संत राम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस कार्रवाई से एक बार फिर तत्काल सूचना मिलने पर त्वरित पुलिस प्रतिक्रिया के महत्व को रेखांकित किया गया।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *