Dindori Health Department : टीकाकरण में लापरवाही उजागर 28 एएनएम को कारण बताओ नोटिस…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। जिले में टीकाकरण कार्यक्रम की प्रगति उम्मीद से काफी कम निकलने पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ा रुख अपनाया है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज पांडेय ने एचएमआईएस पोर्टल पर अप्रैल से अक्टूबर 2025 तक की ऑनलाइन समीक्षा की जिसमें पाया गया कि जिले के 28 उप स्वास्थ्य केंद्र लक्ष्य के मुकाबले 70 प्रतिशत से भी कम उपलब्धि हासिल कर पाए हैं। टीकाकरण जैसी महत्वपूर्ण और संवेदनशील सेवा में लापरवाही सामने आने पर सीएमएचओ डॉ. पांडेय ने संबंधित सभी 28 एएनएम को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि यह स्थिति अत्यंत गंभीर है और तत्काल कार्य सुधार करते हुए पूर्ण 100 प्रतिशत टीकाकरण लक्ष्य प्राप्त किया जाए।

समीक्षा रिपोर्ट में अलग-अलग विकासखंडों के कई उप स्वास्थ्य केंद्रों में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं दिखा। जिन एएनएम को नोटिस जारी किया गया है उनके नाम इस प्रकार हैं। विकासखंड अमरपुर से हेमलता सौयाम (बोधघुंडी) पार्वती परस्ते (खैरदा) यशोदा सरैया (मोहनझिर) राजश्री पटेल (खजरी) विकासखंड बजाग से संगीता उइके (बोन्दर) विकासखंड डिंडौरी से गंगावती सैयाम (चिचरिंगपुर) सरस्वती नायक (लौदाझिर) प्रियदर्शनी दुबे लक्ष्मी पेन्द्रो (नरियामाल) राजकुमारी धुर्वे रौशनी धुर्वे (पडरियामाल) श्यामलता नेमकली पट्टा सिलोचना धुर्वे नमिता मरकाम (नगर पंचायत डिंडौरी) रंजना गवले (रूसामाल) विकासखंड करंजिया से उमा ठाकुर (जाडासुंग) जानकी धुर्वे (बुन्देला) राधा मार्को त्रिवेणी पन्द्राम (करंजिया) सुषमा मार्को (बरनई) जयमति आर्मी (सडवाछापर) त्रिवेणी मरपाची (पाटन रैयत) विमला तेकाम (मेढाखार) क्रांति धुर्वे (कबीर) विकासखंड मेहंदवानी से जानकी वनवासी (चौबीसा) आराधना जंघेला (सारसडोली) विकासखंड समनापुर से चंपा धुर्वे (समनापुर) मीरा धुर्वे (कंचनपुर) सुनीता मरावी (उमरिया) देवकी करचाम (मझगांव) विकासखंड शहपुरा से दिव्या परस्ते (बढईगढ़) प्रेमलता झारिया (गुतलवाह) वर्षा तिवारी (चंदवाही) सीएमएचओ ने स्पष्ट किया कि टीकाकरण कार्यक्रम में ढिलाई किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और सभी केंद्रों को आगामी समीक्षा तक लक्ष्य प्राप्त करना अनिवार्य होगा।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *