Dindori Education Update : 509 शिक्षकों ने जांचीं 91,970 कॉपियां, डिंडौरी में 10वीं-12वीं मूल्यांकन समय पर पूरा…..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— डिंडौरी बना मिसाल! 10वीं-12वीं की 91,970 कॉपियां समय सीमा में जांची गईं

 

डिंडौरी। माध्यमिक शिक्षा मंडल, म.प्र. भोपाल द्वारा आयोजित कक्षा 10वीं एवं 12वीं मुख्य परीक्षा वर्ष 2026 की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य जिले में निर्धारित समय-सीमा के भीतर सफलतापूर्वक पूर्ण कर लिया गया है।

 

मंडल के निर्देशानुसार 22 फरवरी 2026 से कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन में मूल्यांकन कार्य प्रारंभ किया गया। इस दौरान नियुक्त प्रेक्षक डॉ. प्रतिभा कश्यप (सहायक प्राध्यापक) की उपस्थिति में जिला समन्वयक संस्था शासकीय उत्कृष्ट उमावि डिंडौरी में प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विषय शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य कराया गया। पूरी प्रक्रिया को सुरक्षा व्यवस्था के तहत सुव्यवस्थित तरीके से संचालित किया गया।

 

 

जिले के मूल्यांकन केंद्र को अन्य जिलों से कक्षा 10वीं की 48,387 तथा कक्षा 12वीं की 43,583 उत्तरपुस्तिकाएं प्राप्त हुई थीं। इन सभी का मूल्यांकन जिले के कुल 509 प्रशिक्षित विषय विशेषज्ञों द्वारा किया गया। मूल्यांकन के बाद प्राप्त अंकों की ऑनलाइन प्रविष्टि भी मंडल के निर्देशानुसार सुनिश्चित की गई, जिससे परीक्षा परिणाम समय पर घोषित किए जा सकें।

 

 

संपूर्ण कार्य कलेक्टर  अंजू पवन भदौरिया के मार्गदर्शन एवं जिला शिक्षा अधिकारी सुमन परस्ते के निर्देशन में संपन्न हुआ। इस दौरान सहायक आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग  राजेन्द्र जाटव, जिला स्तरीय प्रशिक्षक डॉ. आर.के. गोस्वामी, मूल्यांकन केंद्र अधिकारी श्रीमती उपासना चौबे, सहायक केंद्र अधिकारी  ललिता टेम्भ्रे सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। मूल्यांकन कार्य 5 अप्रैल 2026 को पूर्ण कर इसकी जानकारी माध्यमिक शिक्षा मंडल को प्रेषित कर दी गई है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *