Breaking News : रिश्वतखोर पंचायत सचिव रंगे हाथ गिरफ्तार: 25 हजार की डिमांड, 8 हजार लेते ही EOW का छापा…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

मध्यप्रदेश के इंदौर जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Economic Offences Wing (EOW) ने पंचायत सचिव को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी सचिव एक गरीब किसान से प्लॉट पर मकान निर्माण की अनुमति देने के एवज में रिश्वत मांग रहा था।

 

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता मोहित ने आरोप लगाया कि ग्राम पंचायत सचिव ने 400 स्क्वायर फीट के प्लॉट पर निर्माण अनुमति देने के लिए 25,000 रुपये की मांग की थी। यह प्लॉट इंदौर जिले के सांवेर तहसील क्षेत्र के बजरंग पालिया में स्थित है, जिसे शिकायतकर्ता के परिवार ने मेहनत से खरीदा था।

 

 

शिकायत मिलने के बाद Economic Offences Wing (EOW) ने मामले का सत्यापन किया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता को आरोपी के पास रिश्वत की पहली किस्त 8,000 रुपये देने भेजा।

 

 

जैसे ही आरोपी ने रिश्वत की राशि ली, पहले से तैनात ईओडब्ल्यू टीम ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान आरोपी को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है। साथ ही इस मामले में अन्य अधिकारियों की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *