Dindori Breking News : डिंडौरी में बड़ा हादसा टला — 40 यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर फिसली,सड़क किनारे धंसा पहिया…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जबलपुर-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर सोमवार को बड़ा हादसा टल गया। डिंडौरी से जबलपुर जा रही एक यात्री बस करौदी गांव के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे फिसल गई। बस में सवार करीब 40 यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं, अन्यथा गंभीर हादसा हो सकता था।

जानकारी के अनुसार बस सामान्य रफ्तार में हाईवे से गुजर रही थी, तभी अचानक सड़क किनारे नल-जल योजना के अधूरे गड्ढे में बस का एक पहिया धँस गया। इससे बस का संतुलन बिगड़ गया और वह झुक गई। चालक की सूझबूझ और यात्रियों की तत्परता से बड़ा हादसा टल गया।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नल-जल योजना के ठेकेदारों द्वारा खुदाई के बाद सड़क किनारों को समतल नहीं किया गया, जिससे गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यही लापरवाही इस घटना की मुख्य वजह मानी जा रही है। सूचना मिलने पर शहपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुँची और सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरी बस से गंतव्य की ओर रवाना किया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि सड़क किनारे गड्ढों को तत्काल भरा जाए और ठेकेदारों की लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की जाए।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *