Dindori Breking News : खनिज माफिया रडार पर, ओवरलोड हाइवा दबोचा,क्या खनिज लूट पर लगेगी ब्रेक….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

 

अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर जिला प्रशासन की सतत निगरानी

 

डिंडौरी। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 24 फरवरी 2026 को खनिज विभाग की टीम ने शहपुरा तहसील एवं थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम शहपुरा में निरीक्षण के दौरान ओवरलोड गिट्टी का परिवहन करते हुए एक हाइवा वाहन पकड़ा।

 

खनिज विभाग की टीम ने हाइवा वाहन क्रमांक MP20WZ0992 को रोककर जांच की, जिसमें वाहन में निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी भरी पाई गई। वाहन चालक की पहचान दीपांशु दुबे, पिता महेंद्र कुमार दुबे, निवासी करौंदी, तहसील शहपुरा, जिला डिंडौरी के रूप में हुई है।

 

उक्त वाहन को मौके पर जब्त कर सुरक्षार्थ थाना शहपुरा में खड़ा कराया गया है। वाहन के विरुद्ध खनिज नियमों के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है। प्रकरण को न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध उत्खनन एवं खनिजों के अवैध परिवहन के विरुद्ध सख्त कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *