डिंडौरी। जिला कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आज मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खनिज विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए अवैध उत्खनन में संलिप्त एक जेसीबी मशीन जब्त की है।
मिली जानकारी के मुताबिक कार्रवाई ग्राम मुड़िया खुर्द,, थाना शाहपुर क्षेत्र में की गई, जहां बिना नंबर की एक जेसीबी मशीन से अवैध उत्खनन किया जा रहा था। मौके से मशीन का चालक मानसिंह परस्ते, निवासी मुड़िया खुर्द, तहसील डिंडौरी पाया गया। जब्त की गई जेसीबी मशीन का इंजन नंबर H00165197 है, जबकि वाहन मालिक की जानकारी फिलहाल अज्ञात बताई जा रही है। खनिज विभाग द्वारा जेसीबी मशीन को जब्त कर सुरक्षार्थ थाना शाहपुर में खड़ा कराया गया है। प्रकरण में खनिज नियमों के प्रावधानों के तहत आगामी कार्रवाई करते हुए मामला पंजीबद्ध कर न्यायालय कलेक्टर के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
सोर्स: जिला प्रशासन, डिंडौरी।


