Dindori Breking News : तीन माह से अटकी पीएम किसान राशि, पोर्टल चालू होते ही होगी जारी….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

— डिजिटल फसल सर्वे करने वाले युवाओं के लिए जिला प्रशासन की अहम सूचना

डिंडौरी। जिले में डिजिटल फसल सर्वे (गिरदावरी) कार्य में लगे स्थानीय युवाओं के लिए जिला प्रशासन ने महत्वपूर्ण सूचना जारी की है। खरीफ 2024-25, रबी 2024-25 एवं खरीफ 2025-26 मौसम में डिजिटल फसल सर्वे करने वाले सभी सर्वेयरों को निर्देशित किया गया है कि वे अपनी लॉगिन आईडी से प्रोफाइल सत्यापन कर संबंधित पटवारी आईडी पर अनिवार्य रूप से प्रेषित करें। ऐसा नहीं करने पर उनके द्वारा किए गए सर्वे कार्य का भुगतान पोर्टल के माध्यम से समय पर नहीं हो पाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्रोफाइल सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही सर्वेयरों को उनके कार्य का मानदेय जारी किया जा सकेगा। इसलिए सभी सर्वेयर निर्धारित समय में यह प्रक्रिया पूरी करना सुनिश्चित करें।

इसी क्रम में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को लेकर भी महत्वपूर्ण जानकारी साझा की गई है। प्रशासन ने बताया कि योजना के अंतर्गत नए पात्र किसानों को लाभ प्राप्त करने के लिए सेल्फ रजिस्ट्रेशन के माध्यम से पंजीयन कराना अनिवार्य है। वहीं, जिन किसानों ने पूर्व में सेल्फ रजिस्ट्रेशन कराया है, उन्हें बीते तीन माह से पोर्टल बंद होने के कारण योजना का लाभ नहीं मिल पाया था। प्रशासन के अनुसार, पोर्टल के पुनः चालू होते ही ऐसे सभी पंजीकृत किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ मिलना प्रारंभ हो जाएगा। जिला प्रशासन ने सर्वेयरों एवं किसानों से अपील की है कि वे समय रहते आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करें, ताकि शासन की योजनाओं का लाभ बिना किसी बाधा के प्राप्त किया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *