Dindori Breaking News : आर.आई. सीमांकन के बदले मांगी रिश्वत, शिकायत वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी! शिकायतकर्ता ने प्रशासन से मांगी सुरक्षा…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा क्षेत्र से एक गंभीर मामला सामने आया है। ग्राम संग्रामपुर निवासी शेख लाल तेकाम ने अनुविभागीय अधिकारी शहपुरा को लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया है कि राजस्व निरीक्षक बलीराम साहू और उसके साथियों द्वारा उन्हें शिकायत वापस लेने के लिए लगातार दबाव बनाया जा रहा है तथा जान से मारने की धमकी दी जा रही है।

शेख लाल तेकाम ने बताया कि उन्होंने 22 जुलाई 2025 को कलेक्टर जनसुनवाई में शिकायत दर्ज कराई थी कि सीमांकन कार्य के बदले आर.आई. बलीराम साहू ने 10 हजार रुपये रिश्वत ली थी और अब भी उनसे 20 हजार रुपये की अवैध मांग की जा रही है।

आरोप है कि जब उन्होंने इस अवैध मांग को पूरा करने से इंकार किया तो बलीराम साहू, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में पदस्थ डॉक्टर राजीव साहू तथा अन्य साथियों ने मिलकर शिकायत वापस लेने का दबाव बनाया और धमकी दी।

शिकायतकर्ता ने यह भी कहा कि 23 जुलाई की रात करीब 9 से 10 बजे के बीच बलीराम साहू अपने साथियों के साथ बरखेड़ा आश्रम पहुँचे और वहां शिकायत वापस लेने के लिए दबाव बनाते हुए जान से मारने की कोशिश की। जबकि बलीराम साहू का तबादला बजाग तहसील में हो चुका है। शेख लाल तेकाम ने प्रशासन से दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई और अपने व परिवार की सुरक्षा की मांग की है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *