Sambal Yojana Update : संबल योजना से डिंडौरी के 199 हितग्राहियों को 4 करोड़ 19 लाख की मदद…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल 2.0 योजना के अंतर्गत जिले के 199 हितग्राहियों को 4 करोड़ 19 लाख रुपए की अनुग्रह सहायता राशि स्वीकृत की गई है। यह राशि 9 सितम्बर को सिंगल क्लिक के माध्यम से सीधे हितग्राहियों के खातों में अंतरित की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जनपद पंचायत बजाग क्षेत्र के 56 हितग्राहियों को सर्वाधिक 1 करोड़ 22 लाख रुपए, जबकि जनपद पंचायत करंजिया के 48 हितग्राहियों को 1 करोड़ 8 लाख रुपए तथा जनपद पंचायत अमरपुर के 12 हितग्राहियों को 26 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है।

इसी प्रकार नगर परिषद डिंडौरी के 6 हितग्राहियों को 12 लाख रुपए, जनपद पंचायत शहपुरा के 33 हितग्राहियों को 70 लाख रुपए, जनपद पंचायत समनापुर के 11 हितग्राहियों को 48 लाख रुपए, जनपद पंचायत मेहंदवानी के 7 हितग्राहियों को 10 लाख रुपए, गाड़ासरई के 8 हितग्राहियों को 18 लाख रुपए, तथा नगर परिषद शहपुरा के 18 हितग्राहियों को 34 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत हुई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *