Dindori Breaking : डिंडौरी में पटवारियों का बड़ा आंदोलन! वेतन रोकने, निलंबन और ई-अटेंडेंस समेत कई मुद्दों पर कलमबंद हड़ताल, लिखित समाधान तक काम पर लौटने से इनकार…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले के पटवारियों ने विभिन्न समस्याओं और कथित कार्रवाई के विरोध में मंगलवार 1 सितंबर 2026 से कलमबंद हड़ताल शुरू कर दी है। पटवारियों ने अपनी मांगों को लेकर कलेक्टर के नाम एसडीएम डिंडौरी को ज्ञापन सौंपा। इसके बाद जिले के समस्त पटवारी भगवान बिरसा मुंडा ग्राउंड में पंडाल लगाकर धरने पर बैठ गए हैं।

 

पटवारी संघ का आरोप है कि जिले में पटवारियों के खिलाफ लगातार वेतन रोकने, निलंबित करने, वेतन वृद्धि रोकने और परनिंदा जैसी कार्यवाहियां की जा रही हैं। इसके अलावा ऑनलाइन ई-अटेंडेंस को लेकर भी पटवारियों में नाराजगी है। संघ ने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा कथित रूप से अभद्र भाषा के प्रयोग सहित कई अन्य समस्याओं को भी ज्ञापन में उठाया है।

 

पटवारियों का कहना है कि इन समस्याओं के समाधान के लिए लंबे समय से मांग की जा रही है, लेकिन अपेक्षित समाधान नहीं होने के कारण उन्हें कलमबंद हड़ताल का निर्णय लेना पड़ा। धरना स्थल पर पटवारियों ने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी समस्याओं का लिखित समाधान नहीं किया जाता, तब तक वे काम पर वापस नहीं लौटेंगे।

 

हड़ताल के चलते जिले में राजस्व विभाग से जुड़े पटवारी स्तर के कार्य प्रभावित होने की संभावना है। अब प्रशासन और पटवारी संघ के बीच वार्ता के बाद ही स्थिति सामान्य होने की उम्मीद है। मध्यप्रदेश पटवारी संघ डिंडौरी के जिलाध्यक्ष सोहन साहू ने मीडिया के माध्यम से पटवारियों की मांगों और हड़ताल की जानकारी साझा करते हुए समाचार को समाचार पत्रों एवं अन्य मीडिया माध्यमों में प्रकाशित करने का अनुरोध किया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *