डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय में आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत को लेकर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य द्वारा कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की तैल चित्र पर तिलक वंदन और दीप प्रज्वलित कर किया गया।
कार्यशाला में मंचासीन अतिथियों में पूर्व जिला अध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नरेंद्र सिंह राजपूत, भाजपा जिला महामंत्री एवं मंडल प्रभारी सुधीर दत्त तिवारी, भाजपा जिला महामंत्री लक्ष्मण सिंह ठाकुर, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, नगर परिषद अध्यक्ष सुनिता सारस, जिला कोषाध्यक्ष स्कंद चौकसे और अन्य गणमान्य उपस्थित रहे। कार्यशाला को संबोधित करते हुए पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाए गए स्टार्टअप इंडिया, स्टैंडअप इंडिया, मेक इन इंडिया, डिजिटल इंडिया और स्किल इंडिया अभियान देश को आत्मनिर्भर और विकसित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने युवाओं, महिलाओं, किसानों और गरीबों की भागीदारी पर जोर दिया।
भाजपा जिला महामंत्री सुधीरदत्त तिवारी ने कहा कि हर घर स्वदेशी आत्मनिर्भर का मूल मंत्र है और स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग आत्मनिर्भर भारत की दिशा में अनिवार्य कदम है। मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य ने बताया कि मोदी जी के लोकल फॉर वोकल अभियान के तहत स्थानीय उत्पादों के उपयोग और प्रचार को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने नागरिकों से दीवाली में मिट्टी के दीए और स्थानीय सामग्री के उपयोग की अपील की। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री एवं पार्षद भागीरथ ऊरैती ने किया और आभार मंडल मंत्री दीपिका भारद्वाज ने व्यक्त किया। इस अवसर पर भाजपा के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी और जिले भर से कार्यकर्ता भी उपस्थित रहे।
कार्यशाला में उपस्थित अन्य गणमान्य व्यक्तियों में मण्डल महामंत्री तरुण ठाकुर, एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, जिला पंचायत सदस्य हीरा रुद्रेश परस्ते, जनपद अध्यक्ष आशा धुर्वे, मण्डल उपाध्यक्ष रजनी श्रीवास, मण्डल मंत्री रजनी मंदे, दीपिका भारद्वाज, पार्षद रूपाली जैन, रजनीश राय, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अविनाश छावड़ा, पूर्व मंडल महामंत्री चन्द्रशेखर नायक, अवधेश नागेश, अजय बर्मन, शत्रुधन पाराशर, नरेश कुमार चंदेल सहित अनेक कार्यकर्ता शामिल रहे। कार्यशाला का उद्देश्य स्थानीय उत्पादों के उपयोग और आत्मनिर्भर भारत के संदेश को नागरिकों तक पहुंचाना था और इसे सफलतापूर्वक संपन्न किया गया।




