Dindori Big Update : डिंडौरी में शिक्षा सुविधाओं का विस्तार ! 37 स्कूल भवन स्वीकृत, अधूरे शौचालय कार्य 7 दिन में पूरे करने के निर्देश…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिले में शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देशन में जिला शिक्षा केंद्र, सर्व शिक्षा अभियान के अंतर्गत स्वीकृत निर्माण कार्यों की विस्तृत समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में जिला परियोजना समन्वयक (DPC) श्वेता अग्रवाल ने निर्माण कार्यों की प्रगति की जानकारी देते हुए बताया कि बालिका शौचालय निर्माण के तहत स्वीकृत 174 कार्यों में से 140 पूर्ण हो चुके हैं, जबकि शेष 34 निर्माण कार्य अंतिम चरण में हैं। वहीं, बालिका शौचालयों के मरम्मत के लिए स्वीकृत सभी 36 कार्य सफलतापूर्वक पूरे कर लिए गए हैं।

 

कलेक्टर भदौरिया ने शेष 34 निर्माण कार्यों को लेकर सख्त रुख अपनाते हुए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी कार्य आगामी 7 दिनों के भीतर हर हाल में पूर्ण किए जाएं। बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जिले में कुल 37 नए विद्यालय भवनों को स्वीकृति मिली है, जिनमें 9 नवीन प्राथमिक विद्यालय भवन और 28 प्राथमिक/माध्यमिक विद्यालयों में नए भवन शामिल हैं।

 

इन सभी निर्माण कार्यों की जिम्मेदारी ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) डिंडौरी को सौंपी गई है। प्रशासन का उद्देश्य जिले की शैक्षणिक अधोसंरचना को मजबूत कर विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार हो सके।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *