भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के किसान मोर्चा, मध्यप्रदेश में संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर नई नियुक्तियां की गई हैं। यह नियुक्तियां किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा द्वारा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से घोषित की गई हैं।
जारी आदेश के अनुसार प्रदेश के 10 जिलों में किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं, जिससे संगठन को गांव और किसानों के बीच और अधिक सशक्त बनाने की रणनीति स्पष्ट होती है।
— नियुक्त किए गए जिला अध्यक्षों की सूची
त्रिवेन्द्र धर द्विवेदी (सिंगरौली), रामकुमार यादव (सागर), दिलीप बघ्या गौड़ (हरदा), प्रदीप राय (सिवनी), सुरेश चतुर्वेदी (शहडोल), विक्रमादित्य सिंह (मैहर), राजकुमार गुमास्ता (नरसिंहपुर), सज्जन सिंह यादव (भिंड), गोरीशंकर मीणा (श्योपुर) एवं विश्वजीत सिंह तोमर (जबलपुर ग्रामीण)।
प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए अपेक्षा जताई है कि वे किसान हितों के लिए समर्पित होकर संगठन की नीतियों को जमीनी स्तर तक पहुंचाएंगे। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि इन नियुक्तियों से आगामी समय में किसान मोर्चा की गतिविधियों में तेजी आएगी और संगठन की पकड़ ग्रामीण क्षेत्रों में और मजबूत होगी।

