Crime News : नशा तस्करों पर बड़ी कार्रवाई, 40 कार्टून में भरी 4,800 बोतल कोडीन सिरप जब्त….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले में अवैध मादक पदार्थों और नशीली दवाओं के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय के निर्देश पर क्राइम ब्रांच एवं थाना माढ़ोताल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कोडीन फॉस्फेट युक्त मेक्काटस कफ सिरप की भारी खेप बरामद की है।

मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में कुल 40 कार्टून में रखी 4,800 बोतल नशीली कफ सिरप जब्त की गई, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 8 लाख 64 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह सिरप अवैध रूप से नशे के लिए उपयोग एवं तस्करी के उद्देश्य से संग्रहित किया गया था। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच और माढ़ोताल पुलिस की टीम ने संयुक्त रूप से संदिग्ध स्थल पर दबिश दी, जहां से इतनी बड़ी मात्रा में कोडीन फॉस्फेट युक्त सिरप बरामद की गई। पुलिस ने जब्त सामग्री को कब्जे में लेकर संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है।

मामले की विवेचना के दौरान पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि नशीली दवाओं की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किन-किन क्षेत्रों में खपाने की तैयारी थी। इसके साथ ही तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस अधीक्षक सम्पत उपाध्याय ने स्पष्ट किया है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नशा तस्करों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और इस तरह के मामलों में संलिप्त लोगों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *