डिंडौरी। कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदौरिया के निर्देशानुसार जिले में बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेडिकल स्टोर्स, क्लीनिक और स्वास्थ्य केंद्रों का सतत निरीक्षण अभियान प्रारंभ किया गया है कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत एसडीएम, तहसीलदार, औषधि निरीक्षक, खाद्य निरीक्षक और वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी की संयुक्त जांच टीम गठित की गई है जो जिला मुख्यालय, तहसील और विकासखंड स्तर पर निरीक्षण कार्य कर रही है
दरअसल निरीक्षण दल को निर्देश दिए गए हैं कि वे जिलेभर में संचालित मेडिकल स्टोर्स, क्लीनिक, छोला छाप चिकित्सकों और सरकारी आपूर्ति केंद्रों में प्रतिबंधित एवं अमानक दवाओं की उपलब्धता और गुणवत्ता की जांच करें विशेष रूप से कोल्डरिफ और नेक्स्ट्रो डीएस सिरप जैसी प्रतिबंधित दवाओं के स्टॉक, खरीद-बिक्री और संधारण की जांच पर विशेष जोर दिया गया है कलेक्टर भदौरिया ने कहा कि यदि किसी भी मेडिकल स्टोर पर प्रतिबंधित दवाएं पाई जाती हैं तो कड़ी दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी प्रशासन का उद्देश्य जिले में सुरक्षित, स्वच्छ और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करना है
तहसील बजाग के ग्राम गोरखपुर मॉल स्थित भारत मेडिकल स्टोर, शर्मा मेडिकल स्टोर और कुरैशी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया गया जांच के दौरान प्रतिबंधित सिरप की उपलब्धता की जांच की गई और संचालकों से कथन लिए गए निरीक्षण दल में एसडीएम बजाग रामबाबू देवांगन, मेडिकल ऑफिसर डॉ अंकित तिवारी, सहायक आपूर्ति अधिकारी शमीम खान, फार्मासिस्ट मुंजन सिंह धुर्वे, रीतेश कुलेश और विकास परिहार शामिल रहे
तहसील शहपुरा में भी कोल्डरिफ और नेक्स्ट्रो डीएस सिरप के स्टॉक की जांच एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, एसडीओपी अजय तिवारी, खाद्य निरीक्षक जयंत असराठी, वरिष्ठ कृषि विस्तार अधिकारी गुमान सिंह चौहान और राजस्व विभाग के दल द्वारा की गई निरीक्षण के दौरान संचालकों को निर्देश दिए गए कि वे प्रतिबंधित सिरप न रखें और शासन के दिशा निर्देशों का कड़ाई से पालन करें
जिला मुख्यालय डिंडौरी में एसडीएम भारती मेरावी, तहसीलदार रामप्रसाद मार्को, औषधि निरीक्षक और खाद्य निरीक्षक ने धन्वंतरि मेडिकल स्टोर, मदीना मेडिकल स्टोर और भददु भैया मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया जांच के दौरान कफ सिरप के बैच नंबर, बिल और स्टॉक का परीक्षण किया गया जिसमें किसी भी मेडिकल स्टोर में प्रतिबंधित बैच नंबर की दवाएं नहीं मिलीं । कलेक्टर श्रीमती अंजु पवन भदौरिया ने कहा कि जिले में अवैध और अमानक दवाओं की बिक्री पर सख्त निगरानी रखी जाएगी दोषियों के विरुद्ध नियम अनुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी ताकि नागरिकों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें।




