Car Out of Control : डिंडौरी में तेज रफ्तार वाहन शो-रूम में घुसा, बड़ा हादसा टला….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिला मुख्यालय में रविवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक तेज रफ्तार वाहन अचानक नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर से टकराने के बाद सीधे दूसरी साइड स्थित शो-रूम के अंदर जा घुसा। मिली जानकारी के अनुसार हादसा खनूजा फैशन हाउस के पास तेज रफ्तार कार पार्किंग में खड़ी गाड़ी से टकराया और फिर सीधे शो-रूम के भीतर घुस गया। जिससे खनूजा फैशन पैलेस में रखे फ्रिज और सड़क किनारे खड़ी कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। इस दौरान दुकान में छोटे-छोटे बच्चों समेत कई लोग खरीदारी कर रहे थे। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वाहन व चालक को हिरासत में ले लिया। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *