Breaking News : मध्यप्रदेश IAS 2017 बैच के अधिकारियों की प्रमोशन लिस्ट जारी, मिड कैरियर ट्रेनिंग अनिवार्य…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) के 2017 बैच के अधिकारियों को कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड (Junior Administrative Grade) में पदोन्नत करने का आदेश जारी किया है। यह पदोन्नति 01 जनवरी, 2026 से प्रभावी होगी। इस आदेश के तहत कुल 15 अधिकारी शामिल हैं, जिनमें प्रमुख रूप से अभिलाष मिश्रा (आयुक्त, नगर पालिक निगम, उज्जैन), रोहित सिसोनिया (अपर आयुक्त, नगर पालिक निगम, इन्दौर), राहुल नामदेव धोटे (उप सचिव, नर्मदा घाटी विकास एवं जल संसाधन विभाग), अंकिता धाकरे (उप सचिव, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग) और अन्य अधिकारी शामिल हैं।

आदेश में यह भी उल्लेख किया गया है कि रोहित सिसोनिया, विवेक कुमार और दिव्यांक सिंह ने मिड कैरियर ट्रेनिंग फेज-II कार्यक्रम में पहले ही भाग लिया है। शेष 12 अधिकारियों को यह पदोन्नति इस शर्त पर दी जा रही है कि वे वर्ष 2026 में आयोजित मिड कैरियर ट्रेनिंग फेज-II में अनिवार्य रूप से शामिल होंगे। मुख्य सचिव अनुराग जैन के आदेशानुसार यह पदोन्नति मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी की गई है। आदेश की प्रतिलिपि विभिन्न संबंधित विभागों, नगर पालिक निगमों और प्रमुख अधिकारियों को भेजी गई है तथा इसे सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड करने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *