मध्यप्रदेश शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (भाप्रसे) आवंटन वर्ष 2022 के अधिकारियों को वरिष्ठ समय वेतनमान (Senior Time Scale) में पदोन्नति का आदेश जारी किया है। यह आदेश 1 जनवरी 2026 से प्रभावशील होगा।
जारी आदेश के अनुसार भाप्रसे के 8 अधिकारियों को वेतनमान ₹67,700–2,08,700 (पे मैट्रिक्स-11) प्रदान करते हुए उन्हें उनके वर्तमान पद पर ही आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से पदस्थ किया गया है।
— पदोन्नत होने वाले अधिकारियों
ऐश्वर्य वर्मा, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), शहपुरा, जिला डिंडौरी
रवि कुमार सिहाग, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लखनादोन, जिला सिवनी
आशीष, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), सेंधवा, जिला बड़वानी
कार्तिकय जायसवाल, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), वारासिवनी, जिला बालाघाट
विशाल धाकड़, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), कुक्षी, जिला धार
सुश्री सोनाली देव, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बिछिया, जिला मंडला
अर्पित गुप्ता, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), बैहर, जिला बालाघाट
सुश्री तनुश्री मीना, अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), पेटलावद, जिला झाबुआ
सभी अधिकारियों को पदोन्नति के उपरांत उनके वर्तमान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) के पद पर ही वरिष्ठ समय वेतनमान में कार्यभार ग्रहण करना होगा। यह आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। शासन ने आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग सहित संबंधित विभागों, जिलों के कलेक्टरों एवं अधिकारियों को भेज दी है। आदेश को सामान्य प्रशासन विभाग की वेबसाइट पर भी अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

