BREAKING NEWS : FRV ड्यूटी के अनाधिकृत उपयोग पर SP का बड़ा एक्शन, आरक्षक प्रहलाद सिंह सस्पेंड….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

वरिष्ठ अधिकारियों को बिना सूचना दिए कार्य करने का मामला, एसपी ने जारी किए आदेश

मध्यप्रदेश शहडोल जिले में एफआरवी ड्यूटी के अनाधिकृत उपयोग और कर्तव्य के दौरान अनियमितता के मामले में पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल ने आरक्षक प्रहलाद सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। आरक्षक थाना जयसिंहनगर में एफआरवी वाहन में तैनात था। निलंबन के बाद उसे रक्षित केंद्र शहडोल से संबद्ध किया गया है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस नोट के अनुसार, आरक्षक 525 प्रहलाद सिंह द्वारा एफआरवी ड्यूटी का अनाधिकृत उपयोग किया गया, जिसके चलते अप्रिय स्थिति निर्मित हुई। मामले में आरक्षक द्वारा थाना प्रभारी और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों को जानकारी दिए बिना कार्य करना अनुचित पाया गया।

इस संबंध में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) ब्यौहारी द्वारा प्रस्तुत प्रतिवेदन के आधार पर पुलिस अधीक्षक ने कार्रवाई करते हुए निलंबन के आदेश जारी किए। आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। पुलिस विभाग की इस कार्रवाई को ड्यूटी के दौरान अनुशासन और निर्धारित प्रक्रिया के पालन के प्रति सख्ती के रूप में देखा जा रहा है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *