Breaking news dindori : डिंडौरी में बारिश से बचने पेड़ के नीचे शरण लेने वाले दो युवकों की आकाशीय बिजली से मौत, एक घायल….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के शहपुरा—मानिकपुर रोड पर कसा नदी के इमली घाट में सोमवार शाम लगभग 5:00 बजे आकाशीय बिजली गिरने से दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के समय तीन युवक बारिश से बचने के लिए पेड़ के नीचे छुपे थे। मृतक ग्राम भीमडोंगरी निवासी बताए जा रहे हैं। घटना में एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हुआ, जिसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

स्थानीय लोग और प्रशासनिक अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुट गए हैं। तेज बारिश के बीच यह हादसा इलाके में शोक की लहर दौड़ा गया है। बता दें कि जिला प्रशासन के द्वारा लगातार लोगों से सावधानी बरतने की अपील भी कर रहा है और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने के लिए चेतावनी जारी की है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *