BREAKING NEWS : डिंडौरी में चलती बाईक में अचानक भड़की आग! हाईवे पर मची अफरा-तफरी, बाल-बाल बचे पति-पत्नी, बाइक की सीट और दस्तावेज जलकर खाक…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी में जबलपुर— अमरकंटक नेशनल हाईवे पर गुरुवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। घटना जेल बिल्डिंग के पास की है। बाइक में आग लगते ही पति-पत्नी ने तत्काल गाड़ी रोक दी और खुद को सुरक्षित बचाने का प्रयास किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, समनापुर थाना क्षेत्र के चौरा गांव निवासी खुशी राम अहिरवार अपनी पत्नी मीरा बाई के साथ बोंदर से डिंडौरी आ रहे थे। इसी दौरान जेल बिल्डिंग के पास अचानक चलती बाइक से धुआं निकलने लगा। जब तक वे कुछ समझ पाते, बाइक में आग भड़क उठी। खतरे को देखते हुए दोनों ने तत्काल मोटरसाइकिल रोक दी।

 

इसके बाद पति-पत्नी ने बाइक को सड़क किनारे गिराकर मिट्टी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक मोटरसाइकिल की सीट और उसमें रखे दस्तावेज पूरी तरह जल चुके थे।

घटना की सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। हाईवे पर चलती बाइक में अचानक आग लगने से कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल मोटरसाइकिल में आग लगने के कारणों की जानकारी सामने नहीं आई है।

(आगे की जानकारी मिलने पर खबर अपडेट की जाएगी।)

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *