Breaking News : डिंडौरी में खनिज-पुलिस की रेड,दो ट्रैक्टर जप्त…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। जिले में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। कलेक्टर श्रीमती अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर खनिज एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने शुक्रवार, 09 जनवरी 2026 को समनापुर क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध खनिज परिवहन में संलिप्त दो ट्रैक्टर जप्त किए हैं।

संयुक्त टीम द्वारा की गई जांच के दौरान ट्रैक्टर क्रमांक MP52ZB4287 को अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए पकड़ा गया, जिसे जप्त कर थाना समनापुर में सुरक्षित रखा गया है। वहीं, ट्रैक्टर क्रमांक MP52AA2871 को मुर्रम का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्त कर थाना कोतवाली में सुरक्षार्थ रखा गया है।

इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध खनन एवं परिवहन में संलिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध खनिज गतिविधियों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। दोनों प्रकरणों में संबंधित नियमों के तहत आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *