Big Breaking News : डिंडौरी वनमंडल में अचानकमार टाइगर रिजर्व की बुजुर्ग बाघिन की दस्तक, वन विभाग अलर्ट…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। छत्तीसगढ़ के अचानकमार टाइगर रिजर्व से आई एक बुजुर्ग बाघिन इन दिनों डिंडौरी वनमंडल के पूर्व करंजिया परिक्षेत्र में विचरण करती हुई देखी जा रही है। वन विभाग द्वारा जंगल क्षेत्रों में लगाए गए ट्रैप कैमरों में बाघिन की मौजूदगी दर्ज होने के बाद विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है।

 

 

जानकारी के अनुसार, अचानकमार टाइगर रिजर्व के अधिकारियों से हुई चर्चा में पुष्टि हुई है कि यह बाघिन रिजर्व क्षेत्र की ही है। उसकी उम्र लगभग 17 वर्ष बताई जा रही है, जिसे अचानकमार की सबसे बुजुर्ग बाघिनों में गिना जा रहा है।

 

सामान्य वनमंडल डिंडौरी के वनमंडलाधिकारी ने पूर्व करंजिया क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीणों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है। वन विभाग ने ग्रामीणों से कहा है कि जंगल जाते समय अकेले न जाएं तथा मवेशियों को चराने ले जाते समय दो-तीन लोगों के साथ लाठी-डंडे लेकर जाएं।

 

वन विभाग की टीम लगातार बाघिन की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए है। साथ ही ग्रामीणों से किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न देने और बाघिन की गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल वन अमले को सूचना देने की अपील की गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *