— अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों को लेना होगा प्रशिक्षण, लोक शिक्षण संचालनालय ने जारी किए निर्देश
भोपाल। समग्र शिक्षा (सेकेण्ड्री एजुकेशन) अंतर्गत लोक शिक्षण संचालनालय ने मिशन कर्मयोगी योजना के तहत राज्य के सभी जिलों के शिक्षकों के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। जारी आदेश के अनुसार हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में पदस्थ अंग्रेजी, गणित और विज्ञान विषय के शिक्षकों को iGOT पोर्टल पर उपलब्ध वीडियो आधारित प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से लेना होगा।
— जारी आदेश के मुताबिक
लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा इन विषयों के लिए विशेष वीडियो तैयार कर iGOT पोर्टल पर अपलोड किए गए हैं, जिन्हें शिक्षकों के कौशल उन्नयन के लिए उपयोगी बताया गया है। विभाग ने जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने जिलों में पदस्थ संबंधित विषय के शिक्षकों तक यह सूचना तत्काल पहुंचाएं और यह सुनिश्चित करें कि सभी शिक्षक अनिवार्य रूप से ऑनलाइन प्रशिक्षण पूर्ण करें। यह निर्देश अपर परियोजना संचालक समग्र शिक्षा (सेकेण्ड्री एजुकेशन) द्वारा जारी किए गए हैं। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित विभागों एवं अधिकारियों को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है। देखें आदेश…

