— गृह विभाग का आदेश जारी, आगामी आदेश तक नई पदस्थापना प्रभावी
भोपाल। मध्यप्रदेश शासन गृह विभाग ने एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक आदेश जारी करते हुए भारतीय पुलिस सेवा (भापुसे) के अधिकारी पदम विलोचन शुक्ला (बैच 2016) का स्थानांतरण कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार उन्हें पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर के पद से हटाकर पुलिस अधीक्षक, जिला बड़वानी के पद पर अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक पदस्थ किया गया है।
दरअसल यह यह आदेश मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल से 1 मार्च 2026 को जारी किया गया। आदेश मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से सचिव अभिषेक सिंह द्वारा जारी किया गया है। शुक्ला वर्तमान में रेल पुलिस अधीक्षक, इंदौर के पद पर कार्यरत थे। अब वे बड़वानी जिले की कानून-व्यवस्था की जिम्मेदारी संभालेंगे। प्रशासनिक हलकों में इस तबादले को सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है।
आदेश की प्रतिलिपि भारत सरकार के गृह मंत्रालय, नई दिल्ली सहित अपर मुख्य सचिव, पुलिस महानिदेशक मध्यप्रदेश, सामान्य प्रशासन विभाग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही हेतु प्रेषित की गई है। गौरतलब है कि राज्य सरकार समय-समय पर प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार आईपीएस अधिकारियों के तबादले करती रहती है। देखें आदेश…

