भोपाल । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) किसान मोर्चा, मध्यप्रदेश में बड़े संगठनात्मक बदलाव किए गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा के नेतृत्व में और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से प्रदेश पदाधिकारियों की नई सूची जारी की गई।
— जारी पत्र के मुताबिक
सूची के अनुसार, प्रदेश उपाध्यक्षों में शंकरलाल पाटीदार, राजेन्द्र सिंह राजपूत, मेघ सिंह गुर्जर, नारायण पटेल (खाती), विवेक शर्मा, कल्पना मर्सकोले, राजेश पंवार, लोकपाल सिंह लोधी, मनोज लदवे को नियुक्त किया गया है।
प्रदेश महामंत्री के रूप में कप्तान सिंह यादव, गोपाल कुर्मी पटेल, संदीप रघुवंशी शामिल हैं। वहीं, कोषाध्यक्ष का पद संदीप रघुवंशी को सौंपा गया है।प्रदेश मंत्री के रूप में कई नामों की घोषणा हुई है, जिनमें अर्जुन रघुवंशी, सुमेर सिंह सोलंकी, राजीव पटेल, हरिनारायण यादव, राजमणि बघेल, सीताराम रावत, बृजेन्द्र प्रताप सिंह (वॉवी राजा), अशोक पांसे शामिल हैं।
प्रशिक्षण और मीडिया विभाग के प्रभारी पदों में भी नियुक्तियां की गई हैं। प्रदेश प्रशिक्षण प्रभारी गणपत आंजना, सह-प्रशिक्षण प्रभारी समीक्षा जैन, मीडिया प्रभारी देवकरण झोरठ, सह-मीडिया प्रभारी विशाल पाठक और अन्य प्रमुख पदाधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
इसके अलावा, शोध एवं नीति, आई.टी. विभाग के प्रभारी और सह-प्रभारी भी सूची में शामिल हैं। प्रदेश अध्यक्ष जयपाल सिंह चावड़ा ने सभी नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी और संगठन को मजबूत बनाने और किसान हितों के लिए सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। देखें पूरी लिस्ट…


