भोपाल। मध्य प्रदेश शासन के गृह विभाग ने राज्य पुलिस सेवा के उप पुलिस अधीक्षक (DSP) संवर्ग के अधिकारियों के तबादले एवं नवीन पदस्थापना के आदेश 27 जनवरी 2026 जारी किया गया हैं । यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और आगामी आदेश तक प्रभावशील रहेंगे।
— जारी आदेश के मुताबिक
दरअसल गृह विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन भोपाल द्वारा जारी आदेश क्रमांक 1/1/3/0071/2025-B-4-02(HOM) के तहत वर्ष 2014 बैच के कई अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप सेनानी के पद पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस प्रशासनिक फेरबदल से जिला पुलिस, नगरीय पुलिस, रेल पुलिस, विसबल और रेडियो शाखा प्रभावित हुई है।
— इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी
मोनिका तिवारी (2014) को 6वीं वाहिनी विसबल जबलपुर में उप सेनानी पद पर पदस्थ किया गया है।
हेमन्त चौहान (2014), सहायक पुलिस आयुक्त सराफा, इंदौर को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रेल इंदौर बनाया गया है।
प्रशान्त सिंह सुमन (2014), एसडीओपी हटा (दमोह) को उप सेनानी पद पर पदस्थ किया गया है।
श्रद्धा सोनकर (2014), उप पुलिस अधीक्षक अजाक सिवनी को 26वीं वाहिनी विसबल गुना भेजा गया है।
ऋतु केवरे (2014) को सहायक पुलिस महानिरीक्षक, विसबल जबलपुर क्षेत्र कार्यालय में पदस्थ किया गया है।
शशिकान्त सरग्राम (2014) को 18वीं वाहिनी विसबल शिवपुरी में उप सेनानी नियुक्त किया गया है।
नरेन्द्र सोलंकी (2014), एसडीओपी मल्हारगढ़ (मंदसौर) को राज्य औद्योगिक सुरक्षा बल, रीवा में पदस्थ किया गया है।
सुमित केरकेटटा (2014), एसडीओपी अनूपपुर को अतिरिक्त पुलिस उप आयुक्त, जोन-1, इंदौर नगरीय पुलिस बनाया गया है।
— रेडियो संवर्ग में भी बदलाव
रेडियो संवर्ग के निरीक्षक (2014) अधिकारियों को पुलिस अधीक्षक पद पर पदोन्नत किया गया है। इसमें शिवकुमार गुप्ता, शरद प्रकाश पाठक, सुधीर कन्नोजिया और वरिन्द्र कुमार सिंह शामिल हैं, जिन्हें रेडियो मुख्यालय भोपाल एवं पीआरटीएस इंदौर सहित विभिन्न इकाइयों में पदस्थ किया गया है। गृह विभाग के अनुसार यह आदेश मध्य प्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किए गए हैं और अपर सचिव, गृह विभाग द्वारा हस्ताक्षरित हैं।

