Agriculture Update : मप्र में कृषि विभाग के अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार, 12 जिलों में आत्मा समिति के नए प्रभारी नियुक्त…..

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

मध्यप्रदेश शासन के किसान कल्याण और कृषि विकास विभाग ने विभागीय कार्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मंत्रालय स्तर से 19 दिसंबर 2025 को जारी किया गया, जिसमें जिलों में पदस्थ उप संचालक एवं सहायक संचालकों को प्रशासकीय आधार पर अतिरिक्त दायित्व दिए गए हैं। जारी आदेश के अनुसार, इन अधिकारियों को उनके वर्तमान पदस्थापन के साथ-साथ संबंधित जिलों की आत्मा समिति (ATMA) के प्रभारी परियोजना संचालक अथवा प्रभारी उप संचालक का दायित्व अस्थायी रूप से आगामी आदेश तक सौंपा गया है। साथ ही उन्हें आहरण-संवितरण (DDO) के अधिकार भी प्रदान किए गए हैं।

आदेश के तहत सतना, बडवानी, टीकमगढ़, मंदसौर, अशोकनगर, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिंगरौली, कटनी, अनूपपुर, छतरपुर और सीधी जिलों में पदस्थ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इससे जिलों में कृषि विभाग की योजनाओं के संचालन, प्रशासनिक समन्वय और किसानों से जुड़ी गतिविधियों को अधिक प्रभावी रूप से संचालित करने में मदद मिलेगी। यह आदेश सचिव की स्वीकृति के बाद मध्यप्रदेश के राज्यपाल के नाम से जारी किया गया है। आदेश की प्रतिलिपि संबंधित मंत्री कार्यालय, विभागीय अधिकारियों, संभागायुक्तों, कलेक्टरों एवं अन्य संबंधित कार्यालयों को आवश्यक कार्यवाही हेतु भेजी गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *