Dindori Sports News : अस्मिता खेलो इंडिया सेपक टाकरा वूमेन्स लीग 2025 का जिला स्तरीय आयोजन….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। अस्मिता खेलो इंडिया सेपक टाकरा वूमेन्स लीग 2025 के अंतर्गत वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम, शहपुरा (जिला डिंडौरी) में जिला स्तरीय प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सांसद एवं भारत सरकार के पूर्व कैबिनेट मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते ने किया। उन्होंने इसे नारी सशक्तिकरण, लैंगिक समानता और ग्रामीण खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन की दिशा में खेलो इंडिया की महत्वपूर्ण पहल बताया।

उद्घाटन अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में ज्ञानदीप त्रिपाठी, संतोष साहू, भजन चक्रवर्ती, बसंत गुप्ता, अवध राज बिलैया, रानू तिवारी, नितिन गुप्ता, घनश्याम कछवाहा, अरुण अग्रवाल, हरीश साहू, संतोष अवधिया, रामजी गुप्ता, राजेश साहू, मनोज सोनी, राहुल रैकवार, प्राचार्य यशवंत साहू सहित सांदीपनी स्कूल की गरिमामयी उपस्थिति रही। आयोजन में मध्यप्रदेश सेपक टाकरा संघ के अध्यक्ष संतोष सिंह राजपूत, सचिव प्रतीक केसरवानी, सह सचिव आशीष मिश्रा, जिला एसोसिएशन सचिव विजय शर्मा, पी.एस. राजपूत, जिला उपाध्यक्ष अश्विनी साहू, कैलाश रजक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के ब्लॉक समन्वयक, पीटीआई रमा साहू, सह सचिव शब्द साहू, कोषाध्यक्ष देवंती पुषाम सहित सदस्यों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

उल्लेखनीय है कि जिले के ग्रामीण अंचल की सांदीपनी स्कूल कन्या क्रीड़ा परिसर की खिलाड़ी देवंती पुषाम, अभिलाषा परस्ते एवं गंगोत्री मरावी ने सेपक टाकरा में राष्ट्रीय स्तर तक पहुंचकर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। देवंती पुषाम ने राष्ट्रीय टीम के लिए ट्रायल भी दिया है। सांसद फग्गनसिंह कुलस्ते ने खिलाड़ियों की उपलब्धियों पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। कार्यक्रम में उत्साहपूर्ण मुकाबलों के साथ खेल भावना और महिला सशक्तिकरण का संदेश प्रभावी रूप से सामने आया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *