Mp Education Update : सर्दी में गरम कपड़ों के रंग–डिज़ाइन पर रोक नहीं, जूते-चप्पल उतारने की मजबूरी भी बंद : DPI के सख्त निर्देश….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश ने राज्य के सभी शासकीय व अशासकीय विद्यालयों को सर्दी के मौसम में गणवेश प्रोटोकॉल को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। संचालनालय ने स्पष्ट किया है कि ठंड के कारण विद्यार्थी यदि निर्धारित यूनिफॉर्म से अलग रंग या डिज़ाइन के स्वेटर/गरम कपड़े पहनकर आते हैं, तो किसी भी स्थिति में उन्हें कक्षा में प्रवेश से वंचित न किया जाए।

जारी पत्र में कहा गया है कि कई स्कूलों में यूनिफॉर्म मिलान न होने पर बच्चों को रोका जा रहा है, जो अनुचित है। सर्दी से बचाव हेतु बच्चों को कोई भी गरम कपड़ा पहनकर आने की अनुमति दी जाए और इसे लेकर किसी भी प्रकार का प्रतिबंध न लगाया जाए। संचालनालय ने यह भी उल्लेख किया है कि कुछ विद्यालयों में बच्चों को कक्षा के बाहर जूते-चप्पल उतारने के लिए बाध्य किया जा रहा है, जिससे ठंड में उनके स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका रहती है। अतः छात्रों को जूते-चप्पल उतारने के लिए बाध्य न किया जाए। संचालक डी.एस. कुशवाह द्वारा जारी आदेश में इन निर्देशों का सभी जिलों में कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए जिला शिक्षा अधिकारियों, जनजातीय कार्य विभाग के जिला अधिकारियों एवं सभी संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *