EAattendance Dindori : शिक्षा विभाग का अलर्ट! ई-अटेंडेंस की लापरवाही पर सख्ती,नवंबर का वेतन रुकेगा,क्या आपका वेतन भी रुकेगा..?

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

डिंडौरी। विकासखण्ड करंजिया में शिक्षकों और कर्मचारियों द्वारा ई-अटेंडेंस EHMRMS App के माध्यम से दर्ज न करने पर सहायक आयुक्त ने गंभीर नाराजगी जताई है। 20 नवंबर 2025 को हुई वीसी बैठक में पोर्टल से मिली रिपोर्ट के आधार पर पता चला कि विकासखण्ड में अत्यंत कम संख्या में शिक्षकों ने ई-अटेंडेंस लगाई है।

इस पर सहायक आयुक्त ने अप्रसन्नता व्यक्त करते हुए कार्रवाई के निर्देश दिए। विकासखंड शिक्षा अधिकारी करंजिया ने समस्त संकुल प्राचार्यों, हाईस्कूल/हायर सेकेंडरी और प्राथमिक/माध्यमिक स्कूलों के प्रधान पाठकों को निर्देशित किया है कि ई-अटेंडेंस 100% सुनिश्चित करें। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि यदि कोई अधिकारी/कर्मचारी ई-अटेंडेंस नहीं लगाता है, तो उसका नवंबर 2025 का वेतन आहरण प्रतिबंधित रहेगा। साथ ही आगामी कार्यवाही की जिम्मेदारी संबंधित प्रभारी की होगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *