भोपाल। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश कार्यालय ने प्रदेश के सभी जिलों में नवीन नियुक्त बूथ लेवल ऑफिसर्स (BLOs) को विधानसभा स्तर पर प्रशिक्षण दिलाने के निर्देश जारी किए हैं। इस संबंध में उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी राजेश कुमार यादव द्वारा शुक्रवार, 10 अक्टूबर 2025 को पत्र जारी किया गया।
—जारी आदेश के मुताबिक
दरअसल जारी निर्देशों में बताया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के पत्र क्रमांक 23/BLO/2025-ERS दिनांक 05 जून 2025 के अनुपालन में प्रदेशभर में नए बीएलओ की नियुक्ति की गई है। अब इन नवीन नियुक्त कर्मचारियों को निर्वाचन कार्यों की पूर्ण जानकारी के लिए प्रशिक्षण देना अनिवार्य है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय द्वारा जारी पत्र क्रमांक 03/प्रशिक्षण/2025/5190 में कहा गया है कि जिले में पहले से प्रशिक्षित मास्टर ट्रेनर्स द्वारा विधानसभा स्तर पर इन बीएलओ को प्रशिक्षण प्रदान किया जाए। उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों से अपेक्षा की है कि प्रशिक्षण कार्यक्रम को प्राथमिकता से संपन्न कराया जाए, जिससे आगामी निर्वाचक नामावली पुनरीक्षण एवं चुनाव संबंधी कार्यों में बीएलओ की भूमिका अधिक प्रभावी हो सके।





