Mahila Congress MP में बड़ा बदलाव :मध्यप्रदेश महिला कांग्रेस की प्रदेश कार्यकारिणी भंग, विभा पटेल बनीं नई अध्यक्ष….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

अल्का लांबा ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की, संगठन में नया संतुलन और ऊर्जा लाने पर जोर

नई दिल्ली। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने पत्र जारी कर मध्य प्रदेश महिला कांग्रेस की वर्तमान राज्य कार्यकारिणी एवं जिला अध्यक्षों की नियुक्तियों को तत्काल प्रभाव से भंग कर दिया है। संगठन को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने के उद्देश्य से नई प्रदेश कार्यकारिणी की घोषणा की गई है।

जारी पत्र के मुताबिक 

पत्र के अनुसार, यह निर्णय प्रदेश अध्यक्षों द्वारा प्रस्तुत विस्तृत रिपोर्ट के आधार पर लिया गया है। नई कार्यकारिणी के गठन में वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी गई है।

नई कार्यकारिणी में श्रीमती विभा पटेल को प्रदेश अध्यक्ष, नूरी खान को कार्यकारी अध्यक्ष, सुमिता मिश्रा और मनीषा रावत को उपाध्यक्ष बनाया गया है। इसके साथ ही रचना शेर सिंह जाटव, राखी सतारवाला, साक्षी शुक्ला, सोनिया मिम्रोट भाटिया, मनीषा शर्मा, मीनू परिहार, कंचन लता शर्मा, महक राणा, मोनिका निरापुरे, मंजू सिकरवार, अरिफा खान, कृष्णा सिंह परिहार, रोजमेरी मसीह, तारा त्रिपाठी, ऋचा सिंह, स्वाति सिंह, मेघा परमार, सोनिया ठाकुर, गुलाब बाई ठाकुर, लक्ष्मी वाघाड़े सहित कई महिला नेताओं को महासचिव बनाया गया है।

संगठन की पर्यवेक्षक के रूप में श्रीमती सुनीता गावंडे की नियुक्ति की गई है, जबकि किरण सिंह अहिरवार, रीना बौरासी, प्रतिभा रघुवंशी, दीप्ति सिंह और कविता पांडेय को सलाहकार समिति में स्थान दिया गया है। अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा ने कहा कि यह नई कार्यकारिणी प्रदेश में महिला कांग्रेस को नई दिशा और ऊर्जा देगी तथा जमीनी स्तर पर महिला सशक्तिकरण के लिए कार्य करेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *