मध्यप्रदेश शासन ने बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कई भाप्रसे अधिकारियों की नई पदस्थापना सूची जारी की है। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा सोमवार को जारी आदेश के अनुसार अधिकारियों को अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक नए पदों पर पदस्थ किया गया है।
जारी आदेश सूची के मुताबिक –
विशेष गढ़पाले (2008) को सचिव, ऊर्जा विभाग तथा प्रबंध संचालक, म.प्र. वित्त निगम इंदौर बनाया गया।
वंदना वैद्य (2009) को प्रबंध संचालक, म.प्र. वित्त निगम इंदौर का प्रभार सौंपा गया।
गजेन्द्र सिंह नागेश (2016) सीईओ जिला पंचायत नरसिंहपुर बने।
गुरू प्रसाद (2017) को उप सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय भेजा गया।
दिव्यांक सिंह (2017) अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास, भोपाल पदस्थ किए गए।
तपस्या परिहार (2018) आयुक्त, नगर पालिक निगम कटनी बनीं।
शिशिर गेमावत (2018) अपर आयुक्त, नगरीय प्रशासन एवं विकास भोपाल नियुक्त।
डॉ. नेहा जैन (2018) उप संचालक, नर्मदा घाटी विकास प्राधिकरण इंदौर बनीं।
श्रेयान्स कूमट (2019) सीईओ जिला पंचायत उज्जैन बने।
तन्मय वशिष्ठ शर्मा (2019) अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल बने।
दलीप कुमार (2019) आयुक्त, नगर निगम देवास नियुक्त।
पवार नवजीवन विजय (2019) अपर कलेक्टर, जिला इंदौर बनाए गए।
अनिल कुमार राठौर (2020) कार्यकारी संचालक, म.प्र. औद्योगिक विकास निगम, जबलपुर बने।
अंशुमन राज (2020) प्रबंध संचालक, स्टेट वाईड एरिया नेटवर्क (SWAN) भोपाल और SCSIRT भोपाल का दायित्व संभालेंगे।
अंजू अरूण कुमार (2017) को स्मार्ट सिटी भोपाल के साथ-साथ अपर आयुक्त, नगर निगम भोपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
इसी क्रम में तन्वी हुड्डा (2014) को म.प्र. वित्त निगम इंदौर के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त कर दिया गया है।



न
