मध्यप्रदेश के मंडला जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की सख्त कार्रवाई जारी है। पुलिस महानिदेशक लोकायुक्त योगेश देशमुख के निर्देश पर गुरुवार को जबलपुर लोकायुक्त इकाई ने मंडला जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए जनजातीय कार्य विभाग के सहायक यंत्री नरेन्द्र कुमार गुप्ता (61 वर्ष) को ₹20 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ पकड़ा।
जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता रौशन कुमार तिवारी की फर्म बोरिंग बिल्डर्स ने वर्ष 2024 में विभाग में रिपेयर एवं मेंटेनेंस का कार्य किया था। उसके बिल भुगतान के एवज में सहायक यंत्री ने ₹56 हजार की रिश्वत की मांग की थी। आज आरोपी को प्रथम किश्त के रूप में ₹20 हजार लेते ही लोकायुक्त टीम ने दबोच लिया।

आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन 2018) की धारा 7, 13(1)(B) एवं 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। वहीं ट्रैप दल में शामिल रहे – दल प्रभारी निरीक्षक राहुल गजभिये, निरीक्षक जितेंद्र यादव, निरीक्षक शशिकला मस्कुले, उप निरीक्षक शिशिर पांडेय एवं लोकायुक्त जबलपुर की टीम मौजूद रही।




