मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले के विकासखंड करंजिया अंतर्गत बावली पंचायत के वनग्राम जोगीग्वारा के ग्रामीणों ने कलेक्टर नेहा मारव्या से गाँव में हाईस्कूल की स्थापना की मांग की।
बता दें कि विगत दिन शनिवार को आयोजित चौपाल कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों व ग्रामीणों ने बताया कि वर्तमान में हाईस्कूल की दूरी लगभग 10 से 12 किलोमीटर है, जिसके चलते अधिकांश बच्चे आगे की पढ़ाई से वंचित रह जाते हैं। ग्रामीणों ने कहा कि प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा के बाद छात्र-छात्राओं को लंबी दूरी तय करनी पड़ती है, जिससे उनकी पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। इस पर कलेक्टर नेहा मारव्या ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी मांग को मध्यप्रदेश सरकार तक पहुँचाकर हाईस्कूल उन्नयन की दिशा में पहल की जाएगी।




