भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने बड़ा फैसला लेते हुए 27 अगस्त 2025 (बुधवार) को गणेश चतुर्थी के अवसर पर संपूर्ण प्रदेश में सामान्य अवकाश घोषित कर दिया है। पहले यह तिथि केवल ऐच्छिक अवकाश के रूप में घोषित की गई थी, लेकिन शासन ने अब संशोधन कर इसे सामान्य अवकाश घोषित किया है। सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय, वल्लभ भवन से जारी अधिसूचना के अनुसार यह आदेश राज्यपाल के नाम से अपर सचिव सुभाष कुमार द्विवेदी द्वारा जारी किया गया। अब गणेश चतुर्थी पर प्रदेशभर के शासकीय कार्यालय, शालाएं और अधिकांश सरकारी संस्थान बंद रहेंगे।




