No Confidence Motion : ग्राम पंचायत गीधा में सरपंच के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव, पंचों ने लगाई गंभीर आरोपों की झड़ी….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी के जिले बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत गीधा में सरपंच पार्वती बाई के खिलाफ निर्वाचित पंचगणों ने अविश्वास प्रस्ताव पेश किया है। पंचों ने यह प्रस्ताव जिला पंचायत डिंडौरी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को सौंपा।

पंचों ने आरोप लगाया है कि सरपंच द्वारा पंचायत के कार्यों में निरंतर लापरवाही, अनियमितता और मनमानी की जा रही है। इसके कारण ग्राम पंचायत की विकास योजनाएँ प्रभावित हो रही हैं तथा जनहित से जुड़े कार्यों की अनदेखी की जा रही है।

पंचगणों के अनुसार, ग्रामवासियों की शिकायतों और आवश्यकताओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा, जिससे पंचायत की गरिमा एवं विकास कार्यों पर प्रतिकूल असर पड़ा है। साथ ही, निर्णय लेने की प्रक्रिया में भी पारदर्शिता का अभाव बताया गया है।

निर्वाचित पंचगणों ने संयुक्त रूप से मांग की है कि मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम 1993 की धारा 21 के तहत नियमानुसार विशेष बैठक आहूत कर मतदान कराया जाए, ताकि सरपंच के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव पर अंतिम निर्णय लिया जा सके।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *