MP पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग के अध्यक्ष पद पर रामकृष्ण कुमारसिंह की नियुक्ति….

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

भोपाल| मध्यप्रदेश शासन के पिछड़ा वर्ग तथा अल्पसंख्यक कल्याण विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार रामकृष्ण कुमारसिंह को मध्यप्रदेश पिछड़ा वर्ग कल्याण आयोग का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 02 सितंबर 2021 की कंडिका-3 की प्रविष्टियों के तहत राज्य शासन द्वारा की गई है।

आयोग के शेष कार्यकाल के लिए कुमारसिंह की नियुक्ति तत्काल प्रभाव से प्रभावी होगी। उनकी सेवाएं वित्त विभाग के आदेश क्रमांक एफ 11-2/2007/नियम/4 दिनांक 20.04.2007 तथा उसके परवर्ती संशोधनों के अनुसार रहेगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *