भोपाल| समग्र शिक्षा अभियान के तहत प्रदेश में हर माह आयोजित किए जा रहे विषयवार प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर लोक शिक्षण संचालनालय द्वारा एक महत्वपूर्ण निर्देश जारी किया गया है।
इस निर्देश के अनुसार अब सामाजिक विज्ञान और संस्कृत विषयों का प्रशिक्षण हर माह रविवार को आयोजित किया जाएगा। हालांकि जिला शिक्षा अधिकारी यदि आवश्यक समझें, तो वे रविवार को छोड़कर किसी अन्य कार्यदिवस को प्रशिक्षण के लिए निर्धारित कर सकते हैं।
लोक शिक्षण संचालनालय के उप संचालक डॉ. महेश जैन द्वारा जारी पत्र में यह स्पष्ट किया गया है कि अन्य सभी पूर्व निर्देश यथावत रहेंगे। यह निर्णय शिक्षकों की सुविधा व प्रशिक्षण की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से लिया गया है।
