/// निविदा सूचना///
डिंडौरी | जनधारा न्यूज
ग्राम पंचायत अमरपुर, जनपद पंचायत अमरपुर, जिला डिंडौरी (मध्यप्रदेश) द्वारा ग्राम अमरपुर में आयोजित होने वाले ग्राम मेले के संचालन हेतु मेला ठेका नीलामी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा। उक्त ग्राम मेला दिनांक 02 फरवरी 2026 (सोमवार) को आयोजित होगा। मेला ठेका की नीलामी दिनांक 16 जनवरी 2026 को दोपहर 12:00 बजे ग्राम पंचायत अमरपुर कार्यालय में संपन्न की जाएगी।
नीलामी में भाग लेने वाले इच्छुक ठेकेदारों को पंचायत से संबंधित समस्त बकाया राशि जमा होने का अनापत्ति प्रमाण पत्र, नियमानुसार निर्धारित अमानत राशि तथा आवश्यक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य होगा। नीलामी की संपूर्ण कार्यवाही मध्यप्रदेश पंचायत राज अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के अंतर्गत की जाएगी। ग्राम पंचायत अमरपुर को किसी भी निविदा को स्वीकार अथवा निरस्त करने का पूर्ण अधिकार सुरक्षित रहेगा।
सचिव एवं सरपंच
ग्राम पंचायत अमरपुर
जनपद पंचायत अमरपुर
जिला डिंडौरी।
