TL Meeting : डिंडौरी में अफसरों की बड़ी क्लास! CM हेल्पलाइन से लेकर हर योजना पर सख्ती, CEO का अल्टीमेटम— समय पर दें परिणाम, नहीं चलेगी लापरवाही…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

डिंडौरी। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) दिव्यांशु चौधरी की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास कार्यों एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा की गई। अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने, निर्धारित समय-सीमा में लक्ष्यों की पूर्ति और जनहित से संबंधित मामलों का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

बता दें कि बैठक के दौरान सीएम हेल्पलाइन की लंबित शिकायतों की विभागवार समीक्षा करते हुए सीईओ दिव्यांशु चौधरी ने लंबे समय से लंबित प्रकरणों का सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ निराकरण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग गंभीरता से कार्य करें ताकि जिले की रैंकिंग ए-ग्रेड श्रेणी में लाई जा सके।

 

ई-विकास प्रणाली की समीक्षा के दौरान किसानों को खाद एवं बीज की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, उर्वरक वितरण की नियमित निगरानी रखने तथा सभी एसडीएम को मृदा परीक्षण अभियान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए।

 

मत्स्य विभाग को मुख्यमंत्री मत्स्य पालन योजना एवं स्मार्ट फिश पार्लर के निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण कर संचालन शुरू कराने के निर्देश दिए गए। वहीं, पशुपालन विभाग को कृत्रिम गर्भाधान, क्षीरधारा ग्राम अभियान तथा संक्रामक पशु रोगों की रोकथाम के लिए टीकाकरण अभियान प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए कहा गया।

 

बैठक में मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना के लक्ष्यों को शत-प्रतिशत पूरा करने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही समग्र ई-केवाईसी, आधार कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए सभी ग्राम पंचायतों में विशेष शिविर आयोजित कर इन कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए।

 

बैठक में अपर कलेक्टर जे.पी. यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रेखा सिंह, एसडीएम शहपुरा ऐश्वर्य वर्मा, संयुक्त कलेक्टर भारती मेरावी, एसडीएम डिंडौरी रामबाबू देवांगन, एसडीएम बजाग अक्षय डिगरसे, सभी डिप्टी कलेक्टर एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *