Political News : भाजयुमो में संगठन विस्तार ! MP के 15 जिलों में नए जिलाध्यक्ष और जिला महामंत्रियों की घोषणा…

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

भोपाल। भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) मध्यप्रदेश ने संगठनात्मक विस्तार के तहत प्रदेश के विभिन्न जिलों में नई नियुक्तियों की घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी आदेश में भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की सहमति से 15 जिलों के जिलाध्यक्ष तथा कई जिलों में जिला महामंत्रियों की नियुक्ति की गई है।

जारी आदेश के मुताबिक 

जारी आदेश के अनुसार सागर ग्रामीण, हरदा, सीधी, टीकमगढ़, खरगोन, जबलपुर ग्रामीण, बैतूल, झाबुआ, ग्वालियर नगर, रतलाम, बड़वानी, शहडोल, सीहोर, खंडवा और उज्जैन नगर में संगठनात्मक जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। संगठन का उद्देश्य जिला स्तर पर युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाना है।

 

नियुक्तियों के तहत सागर ग्रामीण से आयुष पाण्डेय, हरदा से धर्मेंद्र पाल, सीधी से अजय गुप्ता, टीकमगढ़ से संकल्प जैन, खरगोन से अंकुश जायसवाल, जबलपुर ग्रामीण से पंकज तिवारी, बैतूल से विक्रम वैद्य, झाबुआ से प्रकाश परमार, ग्वालियर नगर से शिवम राजावत, रतलाम से अनुकूल सोनी, बड़वानी से निशांत पंवार, शहडोल से प्रियम त्रिपाठी, सीहोर से महेंद्र ठाकुर, खंडवा से सागर अरतानी तथा उज्जैन नगर से नितिन सेन को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

 

इसके अलावा ग्वालियर नगर में गौरव मिश्रा, रतलाम में कृष्णा डिंडौर बड़वानी में शिवम मिश्रा, शहडोल में नितिन राणा, सीहोर में हर्षित नेवाड़ा तथा खंडवा में शुभम पटेल को जिला महामंत्री नियुक्त किया गया है। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष श्याम टेलर द्वारा जारी इस आदेश की प्रतिलिपि भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व सहित सभी संबंधित पदाधिकारियों और जिला इकाइयों को भेजी गई है। संगठन को उम्मीद है कि नई टीम युवाओं को संगठन से जोड़ने और आगामी कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से संचालित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *