Teachers को Relief: डिंडौरी में नियम विरुद्ध स्थानांतरण पर लगी रोक, अब स्थानांतरण प्रक्रिया होगी नियमानुसार…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

मध्यप्रदेश के डिंडौरी जिले में नियम विरुद्ध हुए युक्तियुक्तकरण स्थानांतरण पर अब रोक लगा दी गई है। यह कार्रवाई विधायक शहपुरा ओमप्रकाश धुर्वे के हस्तक्षेप एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री कुंवर विजय शाह की पहल पर हुई है। मध्यप्रदेश जनजातीय कार्य विभाग मंत्रालय भोपाल द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि युक्तियुक्तकरण की कार्यवाही केवल नियमानुसार ही की जाए।

शासकीय शिक्षक संगठन डिंडौरी के जिला अध्यक्ष राम कुमार गर्ग ने बताया कि अब शिक्षकों को अपने ही ब्लॉक के रिक्त पदों पर काउंसलिंग के माध्यम से मनपसंद शालाओं में पदस्थ किया जाएगा। यह प्रक्रिया एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। संगठन ने विधायक धुर्वे का आभार व्यक्त करते हुए निवेदन किया है कि प्रशासनिक स्थानांतरण पाए शिक्षकों को भी राहत प्रदान करते हुए उनके ही विकासखण्ड में पदस्थ कराया जाए। शिक्षक संगठन ने कहा कि यह निर्णय शिक्षकों के हितों की रक्षा करने और उन्हें राहत देने वाला है।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *