डिंडौरी। जिले में लगातार बढ़ती भीषण गर्मी को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए बड़ा फैसला लिया है। कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया के निर्देश पर नर्सरी से लेकर कक्षा 8वीं तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल समय में बदलाव किया गया है।
— जारी आदेश के मुताबिक
जारी आदेश के अनुसार अब जिले के सभी शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त, सीबीएसई, नवोदय और केन्द्रीय विद्यालयों में कक्षाएं सुबह 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक संचालित होंगी। प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि दोपहर 12 बजे के बाद किसी भी स्थिति में कक्षाएं संचालित नहीं की जाएंगी।
इसके साथ ही शिक्षकों को निर्देशित किया गया है कि वे विद्यालय में उपस्थित रहकर नामांकन, आधार अपडेट, अपार आईडी सहित अन्य शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्य निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करें। जिला प्रशासन ने सभी स्कूल प्रबंधन को आदेश का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं, ताकि भीषण गर्मी के बीच विद्यार्थियों को सुरक्षित रखा जा सके। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। देखें आदेश…

