Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर जेल में बंद भाइयों की कलाई पर सजेगी बहनों की राखी, जिला जेल डिंडौरी में विशेष मुलाकात की व्यवस्था…

Rathore Ramshay Mardan
1 Min Read

 

डिंडौरी। रक्षाबंधन पर्व के अवसर पर जिला जेल डिंडौरी में निरुद्ध बंदियों के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। जेल विभाग के निर्देशानुसार बंदियों की बहनों को जेल में प्रवेश कर अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने की अनुमति दी जाएगी।

दरअसल 28 अगस्त 2026 को सुबह 8:30 बजे से दोपहर 2:30 बजे तक बहनें जेल पहुंचकर बंदियों से प्रत्यक्ष मुलाकात कर सकेंगी और उन्हें राखी बांध सकेंगी। इस दौरान जेल प्रशासन द्वारा बंदियों एवं उनके परिजनों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा जाएगा।

 

रक्षाबंधन के भावनात्मक अवसर को देखते हुए जेल परिसर में प्रत्यक्ष मुलाकात की व्यवस्था की गई है, ताकि बंदी अपनी बहनों के साथ इस पर्व की खुशियां साझा कर सकें। वहीं, जेल एवं पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। जेल प्रशासन की ओर से पर्व के दौरान निर्धारित समय में पहुंचने और आवश्यक प्रक्रिया का पालन करने की अपील की गई है।

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *