Politics News : मंच से छलका विधायक का दर्द, बोले— पहले लोकार्पण के बावजूद फिर फीता क्यों?

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

 

मंच से बोले विधायक ओमकार मरकाम- पहले हो चुका था लोकार्पण, सरकार कर रही विकास कार्यों का राजनीतिकरण

 

डिंडौरी। जिले के करंजिया मुख्यालय स्थित महाविद्यालय के दोबारा लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक माहौल गरमा गया। कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री एवं सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस विधायक ओमकार मरकाम ने मंच से सरकार पर विपक्षी जनप्रतिनिधियों की उपेक्षा करने और विकास कार्यों के राजनीतिकरण का आरोप लगाया।

 

विधायक ओमकार मरकाम ने अपने संबोधन में कहा कि महाविद्यालय का लोकार्पण पहले भी प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी में उनके द्वारा किया जा चुका था। इसके बावजूद उसी भवन का दोबारा लोकार्पण कराया जाना निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के सम्मान की अनदेखी है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार विपक्ष के विधायकों को विकास कार्यों में उचित महत्व नहीं दे रही है।

 

विधायक के संबोधन के दौरान कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। कुछ देर के लिए कार्यक्रम का माहौल तनावपूर्ण हो गया। मौके पर मौजूद पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने तत्काल हस्तक्षेप कर दोनों पक्षों को शांत कराया, जिसके बाद कार्यक्रम आगे बढ़ सका।

घटना के बाद यह मामला जिले में राजनीतिक चर्चा का विषय बन गया है। कांग्रेस इस घटनाक्रम को विपक्ष की उपेक्षा का उदाहरण बता रही है, जबकि भाजपा इसे राजनीतिक बयानबाजी करार दे रही है। कार्यक्रम का वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 

वायरल वीडियो…

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *