Politics News : डिंडौरी में भाजपा अजा मोर्चा की बड़ी बैठक ! संगठन विस्तार और मोदी सरकार की योजनाओं पर फोकस….

Rathore Ramshay Mardan
2 Min Read

डिंडौरी। भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय डिंडौरी में भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा द्वारा योजना प्रवास बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में संगठन विस्तार, केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम में प्रदेश मंत्री एवं जबलपुर संभाग प्रभारी सौरभ बावरिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने की। बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष चमरू सिंह नेताम ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सेवा, सुशासन और अंत्योदय की विचारधारा पर कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के साथ-साथ बूथ स्तर पर संगठन को और अधिक मजबूत बनाएं।

 

मुख्य अतिथि सौरभ बावरिया ने कहा कि योजना प्रवास बैठक संगठन को नई ऊर्जा और दिशा देने का अभियान है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दलित, गरीब, शोषित एवं वंचित वर्गों के उत्थान के लिए कई ऐतिहासिक कार्य किए गए हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव और परिवार तक पहुंचकर सरकार की योजनाओं की जानकारी देने और संगठन विस्तार में सक्रिय भूमिका निभाने का आग्रह किया।

 

बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेंद्र राजपूत, जिला महामंत्री सुधीर तिवारी, जिला उपाध्यक्ष महेश धूमकेती, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष परसराम नागेश, वरिष्ठ नेता वीरेंद्र बिहारी शुक्ला, महामंत्री शंकर गवले, मंडल अध्यक्ष आशीष वैश्य, वर्षा कुशराम, अंकित गुप्ता, अनिल साहू सहित अनुसूचित जाति मोर्चा के नव-नियुक्त मंडल अध्यक्ष, पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के अंत में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने तथा जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

 

 

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *